Saturday, June 13, 2015

नालको और बालको एल्यूमिनियम प्रगलन संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर : ओडिशा
• नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (NALCO) एल्यूमिनियम उत्पादन के क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की सातवीं सबसे बड़ी इकाई (संयंत्र) है
• यह उड़ीसा के दमनजोदी में अवस्थित है.
• लजीगढ़, उड़ीसा में स्थित भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बाल्को) 2001 तक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी थी इसके बाद वर्तमान में इसका प्रबंधन वेदांता रिर्सोसिस के हाथों में है

Friday, June 5, 2015

फोन पर हम हलो क्यों बोलते हैं ?

हलो या हेलो मूलतः अपनी तरफ ध्यान खींचने वाला शब्द है यह पुरानी जर्मन भाषा के हाला या होला से बना है संयोग से इसे टेलीफोन ने बहुत लोकप्रियता दी. 10 मार्च, 1876 को अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के टेलीफोन आविष्कार को पेटेंट मिला. वह शुरू में टेलीफोन पर बात शुरू करने के लिए अहोय शब्द का इस्तेमाल करते थे. यह शब्द समुद्री नाविक एक-दूसरे का ध्यान खींचने के लिए इस्तेमाल करते हैं. 1877 में टॅामस एडीसन ने हेलो शब्द का इस्तेमाल करने की सलाह दी, जो अंततः सभी ने मान ली