Sunday, November 29, 2015

रेलवे परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान -4

• चोल राजाओं की राजधानी तंजौर थी।
• राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन-विधेयक 14 दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए।
• रोम शहर टाइबर नदी के किनारे बसा है ।
• मानसरोवर झील तिब्बत में स्थित है।
• 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच हुई थी।
• विजयनगर तु्ंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है ।
• बहमनी राजाओं की राजधानी गुलबर्गा थी।
• तड़ित विद्युत विसर्जन के द्वारा उत्पन्न होता है।
• रेबीज नामक रोग विषाणु (वाइरस) द्वारा होता है।
• मानव का सामान्य रक्त दाब 80/120 मिमी° होता है।
• शहद में मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट होता है।
• संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है।
• विक्टोरिया प्रपात जैमबेजी नदी पर है।
• हीरे की चमक का कारण प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन है।
• रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थी।
• भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के कुषाणों ने जारी किए
• सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण नाभिकीय संलयन है ।
• सिख गुरू अंगददेव ने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी।

रेलवे परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान-3

• रक्त-चाप (दाब) धमनियों में उच्च होता है।
• `चक्रवात’ निम्नदाब के कारण से होता है ।
• भारत में प्रतिवर्ष सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।
• `शिक्षा’ समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है।
• `इंडिया हाउस’ लंदन में स्थित है।
• लाफिंग गैस का रासायनिक नाम नाइट्रस आॅक्साइड है ।
• भारत में बैकों का पहली बार राष्ट्रीकरण 1969 ई. में हुआ।
• `मुद्राराक्षस’ के लेखक विशाखदत्त है।
• रूसी क्रांति 1917 ई. मे हुई थी ।
• लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में अध्यक्ष प्रमाणित करता है।
• `मोनाजाइट’ थोरियम का अयस्क है।
• इंगलैंड का प्रथम प्रधानमंत्री रॅाबर्ट वालपोल था।
• आजाद हिंद फौज का गठन 1942 ई. में हुआ था।
• लोदी वंश का अंतिम शासक इब्राहीम लोदी था ।
• गरसोप्पा (जोग) प्रपात शरावती नदी पर है।
• भारत का सबसे बड़ा कृषि प्रायोगिक फॅार्म अम्बाला में स्थित है।
• राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होता है।
• भारत में प्रथम रेल लॅार्ड डलहौजी के शासनकाल में चलाया गया था ।



रेलवे परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान-2

• हर्ष का राजकवि बाणभट्ट था।
• हाइड्रोजन बम का आविष्कार सैमुएल कोहेन ने किया था ।
• `विश्व स्वास्थ्य दिवस’ 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
• दक्षिण अमेरिका में चारागाह को पम्पास कहा जाता है ।
• भारत में प्रथम स्वर्ण मुद्राएँ यूनानीयों ने चलाई।
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरूद्दीन तैय्यबजी थे ।
• राज्य अपहरण नीति को लॅार्ड डलहौजी ने क्रियांवित किया ।
• `आर्थिक अपक्षय’ सिद्धांत के प्रतिपादक दादाभाई नौरोजी थे ।
• राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की अधिकतम संख्या 12 होती है ।
• सुडा जलडमरूमध्य जावा तथा सुमात्रा के बीच स्थित है ।
• राष्ट्रीय आय का आकलन केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन करता है ।
• गांधी-इरविन समझौता 1931 ई. में हुआ था।
• विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
• अर्थशास्त्र का जनक एडम स्मिथ को कहा जाता है।

महत्वपूर्ण रेलवे परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान - 1

• जनगणना संघ सूची के अंतर्गत वर्णित है।
• भारत का संविधान भारत को राज्य संघ के रूप में वर्णित करता है।
• मछलियों के यकृत तेल में विटामिन D की प्रचुरता होती है
• क्षुद्र-ग्रह मंगल और वृहस्पति के बीच देखे जाते है।
• तुलबुल परियोजना झेलम नदी पर है।
• बाबरनामा के लेखक बाबर है।
• अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।
• प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है।
• मानव शरीर का सामान्य ताप 37°C होता है।
• अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय था।
• भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा महात्मा गाँधी ने दिया था।
• राशियों की कुल संख्या 12 है।
• एन्जाइम मूलरूप से प्रोटीन है
• सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र है।
• बिन्दुसार मौर्य वंश का शासक था।
• लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है।
• मकाऊ की पटाका कहा जाता है।
• सिनेमा का आविष्कार निकोलस और जीन लुथिए ने किया था ।
• पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह चंद्रमा है।