Sunday, November 29, 2015

रेलवे परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान -4

• चोल राजाओं की राजधानी तंजौर थी।
• राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन-विधेयक 14 दिनों में लौटा दिए जाने चाहिए।
• रोम शहर टाइबर नदी के किनारे बसा है ।
• मानसरोवर झील तिब्बत में स्थित है।
• 1556 में पानीपत की दूसरी लड़ाई अकबर और हेमू के बीच हुई थी।
• विजयनगर तु्ंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है ।
• बहमनी राजाओं की राजधानी गुलबर्गा थी।
• तड़ित विद्युत विसर्जन के द्वारा उत्पन्न होता है।
• रेबीज नामक रोग विषाणु (वाइरस) द्वारा होता है।
• मानव का सामान्य रक्त दाब 80/120 मिमी° होता है।
• शहद में मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट होता है।
• संविधान के अनुच्छेद-1 में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है।
• विक्टोरिया प्रपात जैमबेजी नदी पर है।
• हीरे की चमक का कारण प्रकाश का सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन है।
• रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की बेटी थी।
• भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के कुषाणों ने जारी किए
• सूर्य की ऊर्जा का मुख्य कारण नाभिकीय संलयन है ।
• सिख गुरू अंगददेव ने गुरूनानक की जीवनी लिखी थी।

No comments:

Post a Comment